इन चीजों का कभी ना करें दान अन्यथा लक्ष्मी रूठ जाएगी होगा आर्थिक नुकसान

Donation of these things means financial loss

हिंदू धर्म के अनुसार दान करना बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है, जरूरतमंदों को दान देना बहुत ही पुण्य का काम माना जाता है, हिंदू धर्म के अनुसार ऐसा माना जाता है कि दान करने से मनुष्य कई तरह की परेशानी, विपदा और कष्टों से बचा रह सकता हैं लेकिन हिंदू धर्म के ज्योतिषशास्त्र में दान देने के कुछ नियम बताए गए हैं लेकिन कई बार इंसान अपनी नासमझी के कारण ऐसी वस्तुओं का दान कर देता है जो फायदे की जगह उसे नुकसान पहुंचाने वाली होती है। इसलिए दान करने से पहले हमें यह ज्ञान होना चाहिए कि हमें किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए, जिनके करने से हमें भारी नुकसान या आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

आजकल हर घर में प्लास्टिक की चीजों का उपयोग होता है परंतु हमें कभी भी प्लास्टिक की चीजों को दान नहीं करना चाहिए, इन चीजों का दान करना बिल्कुल भी ठीक नहीं माना जाता, इनके दान करने से घर की तरक्की एवं बिजनेस में बाधा उत्पन्न होती है अर्थात प्लास्टिक की चीजों का दान करने से बिजनेस मे तरक्की रुक जाती है।

झाड़ू का दान करना बहुत ही अशुभ माना जाता है, हिंदू धर्म के अनुसार झाड़ू दान करने से घर में पैसों की कमी होने लगती है एवं कमाया हुआ धन भी घर में नहीं टिकता। झाड़ू दान देने से लक्ष्मीजी रूठ जाती हैं, बिजनेस व व्यापार में नुकसान होने लगता है और सेविंग में भी नुकसान होता है, इसलिए कभी भी झाड़ू दान ना करें।

हिंदू धर्म के शास्त्रों में स्टील के बर्तनों का दान करने का उल्लेख कहीं नहीं मिलता। स्टील की बनी हुई कोई भी वस्तु हमें दान नहीं करनी चाहिए, इससे सदैव बचना चाहिए। हिंदू धर्म के ज्योतिष के अनुसार ऐसा माना जाता है कि स्टील का दान करने से घर की सुख-शांति खत्म होने लगती है एवं दान देने वाले के संबंधों पर भी बुरा असर पड़ता है इसलिए स्टील के बर्तनों को कभी भी दान ना करें।

पहने हुए एवं पुराने कपड़ों का दान किसी भी पंडित अर्थात ब्राह्मण को या किसी संपन्न व्यक्ति को नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से लक्ष्मीजी रूठ जाती हैं एवं आर्थिक समस्या उत्पन्न होती है। ब्राह्मण एवम संपन्न व्यक्ति को हमेशा नए वस्त्र ही दान करने चाहिए। पुराने वस्त्र हमेशा किसी गरीब या जरूरतमंद को ही दान करें।

उपयोग में लिया हुआ तेल कभी भी दान ना करें, हमेशा नए तेल को ही दान करना चाहिए। इस्तेमाल किया हुआ तेल दान करने से शनि के दोष का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *